WhatsApp Icon
Latest News Loading…

रॉकेट बना सोलर कंपनी का शेयर, खरीदने की मची लूट, इस खबर का असर

WhatsApp Group Join Now

KPI Green Energy Share Price Today : आजकल क्लीन एनर्जी की कंपनियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसी ही एक कंपनी है KPI Green Energy Ltd। इसके शेयरों की कीमत हाल ही में बढ़ी है। 26 सितंबर को इसके शेयर लगभग 2% ऊपर गए और 470.55 रुपये पर बंद हुए। इस बढ़त का कारण कंपनी को मिलने वाला एक बड़ा फ़ायदा है। कंपनी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से 3,200 करोड़ रुपये का बड़ी वित्तीय सहायता मिली है।

क्या है न्यूज़

इस पैसे का इस्तेमाल कंपनी दो बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए करेगी। पहला है 250 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट और दूसरा 370 मेगावाट का हाइब्रिड प्रोजेक्ट, जिसमें सोलर और विंड दोनों ऊर्जा का प्रयोग होगा। ये दोनों प्रोजेक्ट गुजरात के भरूच और सुरेंद्रनगर जिलों में बनाए जा रहे हैं। इस फंड से इन प्रोजेक्ट्स को तेजी से पूरा किया जाएगा।

ये प्रोजेक्ट कंपनी की पावर उत्पादन क्षमता को 1 गीगावाट से अधिक तक बढ़ाएंगे। खास बात यह है कि गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (GUVNL) ने इन प्रोजेक्ट्स के लिए 25 साल का पावर खरीद समझौता (PPA) किया है। इससे कंपनी को अपनी ऊर्जा बेचने का भरोसा मिलता है।

Read More :- Bonus Share: फाइनेंस कंपनी का बड़ा ऐलान 1 पर 1 शेयर देगी फ्री, हाथ से न जाने दे मौका

75:25 का फॉर्मूला

इस प्रोजेक्ट की फाइनेंसिंग 75% डेट और 25% इक्विटी के फॉर्मूले पर होगी। मतलब SBI से मिली राशि से प्रोजेक्ट की लागत पूरी होगी और पिछली खर्चों को भी भरपाई मिलेगी। साथ ही, डेवलपमेंट से जुड़े अन्य कामों में भी मदद मिलेगी।

जब ये प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे तब कंपनी की आमदनी बढ़ेगी। ये KPI ग्रुप के 2030 तक 10 गीगावाट ऊर्जा उत्पादन के लक्ष्य को पाने में मददगार होंगे। इसके साथ ही, हर साल 15 लाख टन से ज्यादा CO₂ कम होगा, जिससे पर्यावरण को भी फायदा होगा।

KPI Green Energy Share Price Performance

कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा है। वर्तमान में शेयर की कीमत 470.55 रुपये है। पिछले 3 साल में कंपनी ने 377% और पिछले 5 साल में 3242% तक का जबरदस्त रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 9,000 करोड़ रुपये से ऊपर है और ऑर्डर बुक 2.95 गीगावाट से अधिक है। कंपनी का ROE 20% और ROCE 18% है।

कंपनी का मजबूत इतिहास

KPI Green Energy की शुरुआत 2008 में KP Group के तहत हुई थी। कंपनी “Solarism” ब्रांड के साथ सोलर एनर्जी का काम करती है। यह IPP मॉडल और कैप्टिव पावर मॉडल दोनों में काम करती है। गुजरात में कंपनी की इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 445 मेगावाट से ज्यादा है और वह EPC सर्विस भी देती है।

(यह लेख जानकारी के लिए है। निवेश से पहले विशेषज्ञ से सलाह लेना जरूरी है।)

WhatsApp Group Join Now

Leave a Comment